देश की राजधानी में पिछले तीन दिनों से सियासी पारा हाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। लगातार तीसरे दिन भी विपक्ष सड़कों पर डटा रहा।
राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग के मुख्यालय पर मार्च किया और C E C कार्यालय का घेराव किया। आरोप लगाया कि कई राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। दूसरे दिन प्रदर्शन का केंद्र जंतर मंतर रहा। यहां कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने एक साथ धरना दिया और “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। परंतु पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया और उन्हें हिरासत में ले गया। तीसरे दिन राहुल गांधी अपने सभी सांसदों के साथ राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर मौन प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि वह सत्य और लोकतंत्र को बचाने के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं। इस पूरे आंदोलन को कई राजनातिक खुला समर्थन मिल रहा है।
इसी कड़ी में आप पीपल पार्टी ने क्या कहा।
जब इस पूरे राजनीतिक गतिरोध पर AAP People Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एडवोकेट रामबीर चौहान से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने क्या कहा देखते है वरिष्ठ जर्नलिस्ट राजेश खन्ना की रिपोर्ट
2026-10-08





