नई दिल्ली नगरपालिका परिषद 01 अक्टूबर, 2023 को “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के तहत 356 कार्यक्रम आयोजित करेगी
*एनडीएमसी क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, एमटीए, स्कूल, धार्मिक स्थान, होटल, क्लब, पार्क/उद्यान में “स्वच्छता ही सेवा” – श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) 01 अक्टूबर, 2023 को 32 स्कूलों, 65 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), 41 मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमटीए), 03 विरासत स्थल, 06 धार्मिक स्थल, 16 सब्जियां और फल बाजार/होटल/क्लब, 103 पार्क, 20 स्लम बस्तियों,65 गैर सरकारी संगठन और अन्य लोगों की भागीदारी के साथ एक घंटे के लिए 356 कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है । एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र के नागरिकोंआगंतुकों से अपील की है कि वे 01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता के लिए एक घंटा दान करें और जन आंदोलन में भाग लें और अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ करें। इन आयोजनों को सफल और सुविधाजनक बनाने के लिए, एनडीएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, एमटीए एवं अन्य लोगों के साथ ही साथ स्वच्छता, बागवानी और सिविल इंजीनियरिंग विभागों के सहयोग से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिएContinue Reading




