दिल्ली नगर निगम के 212 कर्मचारी हुए सेवानिवृत, टर्मिनल बेनिफिट् लीव एनकैशमेंट के चेक दिये गए

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम के 212 कर्मचारी आज सेवानिवृत हुए। दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त, श्री रविंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, पी पी ओ शीट, लीव एनकैशमेंट के चेक दिये गए। सभी जोन में भी सेवानिवृत कार्यक्रम आयोजित किये गए

           इस कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों को  दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की गई। सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ-साथ सुखमय जीवन की कामना करते हुए पौधे  भी भेंट किये। इस अवसर पर निगम के उच्च अधिकारी भी  उपस्थित  रहें।

दिल्ली नगर निगम से आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में डीसीए. वित्त, श्री सतीश सी नायर; मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ वीरेश्वर सिंह; निजी सचिव, श्री जुगेश कुमार भी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *