भाजपा के जाकिर नगर मंडल अध्यक्ष पार्टी प्रदर्शन में गम्भीर रूप से हुऐ घायल

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर हुऐ प्रदर्शन में पार्टी के जाकिर नगर मंडल अध्यक्ष श्री वकील कुरैशी के पुलिस बैरिकेड्स टूटने से हाथ एवं पैर में गम्भीर चोट आई हैं और प्लास्टर चढ़ा है। कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के भी चोट आई हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्री वकील कुरैशी भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं जो तन मन धन से पार्टी कार्य में सक्रिय रहते हैं और इस स्वास्थ संकट की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *