मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने निर्माणधीन एमसीडी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Listen to this article
  • प्रेम नगर, नेहरू नगर ,बलजीत नगर ,पंजाबी बस्ती, वेस्ट पटेल नगर, गायत्री कोलानी आदि कॉलोनियों के बच्चों को मिलेगा लाभ
  • विद्यालय में बच्चों के लिए कम्प्यूटर रूम ,लाइब्रेरी रूम, साइंस रूम, मेडिकल रूम, स्पोर्ट्स रूम आदि की सुविधा होगी
  • केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल को एमसीडी में लागू करने की शुरुआत हो चुकी है- डॉ. शैली ओबरॉय
  • केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल की तर्ज़ पर ही दिल्ली नगर निगम द्वारा भी नये स्कूलों का निर्माण किया जा रहा हैं- डॉ. शैली ओबरॉय

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने निर्माणधीन एमसीडी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस स्कूल के बनने से प्रेम नगर, नेहरू नगर ,बलजीत नगर ,पंजाबी बस्ती, वेस्ट पटेल नगर, गायत्री कोलानी आदि कॉलोनियों के बच्चों को लाभ मिलेगा। विद्यालय में बच्चों के लिए कम्प्यूटर रूम ,लाइब्रेरी रूम, साइंस रूम, मेडिकल रूम, स्पोर्ट्स रूम आदि की सुविधा होगी। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल को एमसीडी में लागू करने की शुरुआत हो चुकी है। केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल की तर्ज़ पर ही दिल्ली नगर निगम द्वारा भी नये स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के साथ प्रेम नगर क्षेत्र में निर्माणधीन निगम विद्यालय का निरीक्षण किया। मेयर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेजी से विद्यालय का निर्माण कार्य किया जाए। इस अवसर पार्षद रुणाक्षी शर्मा व निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण से प्रेम नगर, नेहरू नगर ,बलजीत नगर ,पंजाबी बस्ती, वेस्ट पटेल नगर, गायत्री कोलानी आदि कॉलोनियों के बच्चे लाभान्वित होंगे। यह विद्यालय दो शिफ्ट में चलेगा। एक शिफ्ट में लगभग एक हज़ार बच्चे पढ़ सकेंगे। विद्यालय में बच्चों के लिए कम्प्यूटर रूम ,लाइब्रेरी रूम, साइंस रूम, मेडिकल रूम, स्पोर्ट्स रूम आदि की सुविधा होगी।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल की तर्ज़ पर ही दिल्ली नगर निगम द्वारा भी नये स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। वे इसी प्रकार निर्माणाधीन विद्यालयों का दौरा कर, निर्माण कार्यों का जायज़ा लेंगी। उन्हें जल्द पूरा कराएंगी, ताकि दिल्ली की जनता को नये स्कूल समर्पित किए जा सके।

स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं

निरीक्षण के दौरान मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री वॉल बनने से आने-जाने का रास्ता बंद हो रहा है। ऐसे में मेयर ने मौक़े पर उपस्थित अधिकारियों को समस्या के मुताबिक हल निकालने के निर्देश दिए

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *