दिल्ली भाजपा द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न सात स्थानों पर बिहार दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

Listen to this article

*हमें अफसोस है कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो पूर्वांचलवासियों का उपहास उड़ाती है- मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश के विभिन्न सात स्थानों पर बिहार दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद श्री मनोज तिवारी के अलावा अन्य लोकप्रिय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार के लोकगीत, लोकनृत्य सहित बिहार का प्रसिद्ध भोजन लिट्टी चोखा भी लोगों को परोसा गया।

दिल्ली कैंट करोल बाग जिले में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रीटायर्ड ज्वॉइंट कमिश्नर पुलिस श्री वी के सिंह, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह, उत्तर पूर्वी जिले में आय़ोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंत्री सुश्री वैशाली पोद्दार शामिल हुई।

करोल बाग में हुए कार्यक्रम में सांसद श्री मनोज तिवारी ने सभी पूर्वांचलवासियों और खासकर बिहार से आए हुए लोगो को धन्यवाद दिया और कहा कि बिहार एक ऐसा प्रदेश हैं जहां ना सिर्फ हुनर बल्कि शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का एक मिसाल है। पूरा बिहार इस वक्त बिहार दिवस मना रहा है लेकिन अफसोस है कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जो बिहार औ पूर्वांचल से आए लोगों का उपहास उड़ाती है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *