Bholaa Movie Review:मार-धाड़ से भरपूर अजय देवगन-तबू की ‘भोला’, क्लाइमेक्स देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे फैंस

Listen to this article

 एक्शन फिल्मों का हमेशा ही बोलबाला रहा है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हमने कई फिल्में ऐसी देखी हैं जो धमाकेदार एक्शन से भरपूर रही हैं। ये एक ऐसा जौनर है जो फिल्म निर्माताओं ने हमेशा से ही खूब खंगाला है। दर्शकों ने भी एक्शन फिल्मों पर अपना भरपूर प्यार लुटाया है। फिर चाहें वो शोले हो, घायल, करण अर्जुन या फिर डॉन हो। हमेशा ही एक्शन फिल्मों ने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया है। हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) सिल्वर स्क्रीन पहुंची थीं।

इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अब इसके बाद अजय देवगन अपनी धमाकेदार एक्शन फिल्म भोला लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचे हैं। अब क्या अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को एंटरनेट कर पाएगी। आइए यहां जानते हैं।

क्या है कहानी?

भोला एक ऐसे शख्स की कहानी है जो 10 सालों से जेल में बंद है। लेकिन वो कोई आम इंसान नहीं है। इसके पीछे एक लंबी कहानी है जो उसे खास बनाती है। जेल से रिहाई के बाद वो अपनी बेटी से मिलना चाहता है जो एक अनाथालय में है। लेकिन उसे नहीं पता कि उसके पिता जिंदा है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो पुलिसकर्मी डियाना से मिलता है। वो ड्रग माफिया के खिलाफ एक मिशन पर है। वो इस मिशन के लिए भोला की मदद लेती है। फिल्म की कहानी एक पूरी रात की है। जो काफी ड्रामा से होकर गुजरती है।

अजय देवगन की एक्शन फिल्म काफी शानदार है। फिल्म के कुछ सीन्स जबरदस्त हैं। जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेंगे। खासकर बाइक चेसिंग का सीन… जिसमें अजय देवगन ने लगता है कि महारथ हासिल कर ली है। अजय देवगन एक शानदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। उनकी पावरफुल एक्टिंग दर्शकों को बांधे रखती है। वो स्क्रीन पर राज करते हैं। कम ही डायलॉग्स में वो स्क्रीन पर छा गए हैं। फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन्स हैं जो दर्शकों को खूब हंसाएंगे। तबू इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस हैं। वो फिल्म दर फिल्म ये बात साबित करती जा रही हैं। भोला में भी तबू ने शानदार काम किया है। वो जबरदस्त एक्शन सीन करती दिखी हैं। साथ ही गजराज राव ने भी फिल्म में कमाल किया है। वो फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

फिल्म की रेटिंग की बात करें तो हम इसे 5 में से 3.5 स्टार देंगे। ब्यूरो रिपोर्ट एंटरटेनमेंट डेस्क टोटल खबरे दिल्ली

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *