दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्व दिल्ली से सामाजिक एवं विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में किया शामिल

Listen to this article

*दिल्ली में हमारा सम्पर्क से समर्थन अभियान उन सभी जुझारू कार्यकर्ताओं के लिए एक माध्यम बना रहा है जो आप की अराजक सरकार और गन्दी राजनीति से परेशान हो चुके थे और भाजपा में शामिल होने की राह देख रहे थे – वीरेन्द्र सचदेवा

*आम आदमी पार्टी हो या फिर कांग्रेस दोनों पार्टीयों से दिल्ली के प्रबुद्ध लोगों का मोह भंग हो चुका है – मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी एवं विधायक अजय महावर की उपस्थिति में आज कांग्रेस के प्रदेश मंत्री रहे एवं बसपा प्रत्याशी के रूप में निगम चुनाव लड़ने वाले विनोद जयस, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र नेता डॉक्टर रजनीश और तीमारपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष रजनी सोढ़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संवाददाता सम्मेलन का संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने किया।

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली में हमारा सम्पर्क से समर्थन अभियान उन सभी जुझारू कार्यकर्ताओं के लिए एक माध्यम बना जो आम आदमी पार्टी की अराजक सरकार और गन्दी राजनीति से परेशान हो चुके थे और भाजपा में शामिल होने की राह देख रहे थे। आज हमारे साथ दिल्ली के कई सामाजिक, राजनीति कार्यकर्ता भाजपा में जुड़ रहे हैं जिन्हें प्रदेश के लिए और जनता के लिए सेवा भाव से कुछ करना है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के साथ मिलकर पूरी अब तैयार है कि सत्ता में बैठे झूठे और अराजक केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हो या फिर कांग्रेस सबसे दिल्ली के प्रबुद्ध लोगों का मोह भंग हो चुका है और आज भाजपा ज्वाइन करने के लिए में एक बड़ी संख्या तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 सालों के कार्यों को लेकर जब हम लोगों के पास जाते हैं तो दिल्लीवासी खुद ही कार्यों का वर्णन करने लगते हैं। आम आम आदमी पार्टी ने विनोद जयस जी को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया लेकिन उन्होंने नकार दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इन सभी गणमान्यों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद विनोद जयस ने कहा की आज दिल्ली के लोग खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोग विकास विहिन केजरीवाल सरकार से त्रस्त आ चुके हैं और 2025 में आम आदमी पार्टी के सत्ता से बेदखल कर देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *