संक्षिप्त विवरण:
उत्तरी रेंज -I/अपराध शाखा की टीम ने अपराधी अंशु गुप्ता, उम्र 38 वर्ष, निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को विशु विहार, उत्तम नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अपराधी, थाना जनक पुरी दिल्ली के हत्या के प्रयास के मुकदमे सहित कई अन्य अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। उसे प्राथमिकी संख्या 1343/2015, धारा 427/323/452/506/34 भारतीय दंड सहिंता, थाना बिंदापुर, दिल्ली में उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।
सूचना, टीम और गिरफ्तारी:
प्रधान सिपाही संजीव को गुप्त सूचना मिली थी कि कई अपराधिक मामलों में वांछित एक फरार आरोपी अंशु गुप्ता, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आएगा अगर समय पर जाल बिछाया जाये तो उसे वहां से पकड़ा जा सकता है।
संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा और उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त विवेक त्यागी की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया था जिसका नेतृत्व निरीक्षक आलोक कुमार कर रहे थे | जिसमें सहायक उप-निरीक्षक योगेश, सहायक उप-निरीक्षक संदीप, प्रधान सिपाही कुलदीप और प्रधान सिपाही संजीव शामिल थे।
मुखबिर की निशानदेही पर जाल बिछाया गया और आरोपी अंशु गुप्ता को पकड़ लिया गया | लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना नाम अंशु गुप्ता, उम्र 38 वर्ष, निवासी विशु विहार, उत्तम नगर, दिल्ली बताया। आरोपी गिरफ्तारी और मामलों की सुनवाई से बचने के लिए खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में किराए के घर में छिपा हुआ था। पूछताछ और जांच करने पर वह निम्नलिखित मामलों में वांछित पाया गया:
- प्राथमिकी संख्या 1343/2015, धारा 427/323/452/506/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना बिंदा पुर, दिल्ली (उद्घोषित अपराधी घोषित) |
- प्राथमिकी संख्या 693/2016, धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता और धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना जनक पुरी, दिल्ली (दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत कार्यवाही शुरू की गई है)।
- प्राथमिकी संख्या 538/20, धारा 188 भारतीय दण्ड संहिता और धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना बिंदापुर, दिल्ली (गैर जमानती वारंट जारी किया गया ) |
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी अंशु गुप्ता ने बताया कि साल 2015 में उसके दोस्त दीपक का एक बिल्डर गौतम के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। दीपक की मदद करने के लिए उसने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर बिल्डर गौतम के साथ मारपीट कर दी थी। इस संबंध में बिंदापुर थाने में प्राथमिकी संख्या 1343/2015, धारा 427/323/452/506/34 भारतीय दण्ड संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे इस मामले में जमानत मिल गई और जमानत अवधि पूरी होने के बाद उसने संबंधित प्राधिकारी के समक्ष समर्पण नहीं किया और बाद में उसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया।
पिछले अपराधिक मामले में संलिप्तता:
स. क्र. प्राथमिकी संख्या धारा थाना
- 1343/15 427/323/452/506/34 भारतीय दण्ड संहिता बिंदापुर
- 693/16 307 भारतीय दण्ड संहिता & 25/54/59 आर्म्स एक्ट जनकपुरी
- 510/20 307/188/34 भारतीय दण्ड संहिता बिंदापुर
- 538/20 188 भारतीय दण्ड संहिता & 25 आर्म्स एक्ट बिंदापुर
- 678/20 307 भारतीय दण्ड संहिता & 25 आर्म्स एक्ट बिंदापुर
आरोपी व्यक्ति का प्रोफाइल:
अंशु गुप्ता, उम्र 38 वर्ष, निवासी विशु विहार, उत्तम नगर, दिल्ली ने केवल 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह अपना स्कूल छोड़कर अपने पिता के किराने की दुकान में काम करने लगा | वह बुरी संगत में पड़ गया और आसानी से पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में शामिल हो गया।