बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल स्टारप्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्ज कराएंगी अपनी विशेष उपस्थिती

Listen to this article

राजन शाही द्वारा निर्मित, ये रिश्ता क्या कहलाता है भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है और हम जानते हैं कि क्यों। दर्शकों को शुरू से ही शो से प्यार हो गया, चाहे वह उसका प्लॉट हो, प्रदर्शन हो, या शो का कोई अन्य पहलू हो। यह शो अलग-अलग भावनाओं और रिश्तों की छूता है। ऐसे में, दर्शक इन भावनाओं को असल जिंदगी में भी महसूस अनुभव करते है।

रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ बतौर लीड जोड़ी हैं। यह जोड़ी अभिमन्यु और अक्षरा की भूमिका निभाती है और उनके उत्साही प्रशंसक उन्हें प्यार से अभिरा के नाम से बुलाना पसंद करते हैं।

शो की कहानी अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के इर्द-गिर्द घूमती है। अबीर से दूर होने के कारण अक्षरा उदास है। अक्षरा कस्टडी की लड़ाई हार गई है, जिसके कारण अबीर, अभिमन्यु के साथ रहता है। शो में इस वक्त नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल का ट्रैक शो में अबीर की कस्टडी पर केंद्रित है। इसके साथ ही शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की एंट्री देखने मिलने वाली है। काजोल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने हॉटस्टार शो, द ट्रायल से नोयोनिका के रूप में एक विशेष उपस्थिति दर्ज कर रही हैं, जो वर्तमान में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है। जब से दर्शकों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में काजोल की झलक देखी है, फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं और एपिसोड के लिए उत्साहित हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही हैं। यह शो स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तक रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *