बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए भाजपा दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मास्क वितरित किए गए

Listen to this article

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जहां एक तरफ सरकार द्वारा निर्माण कार्यों तथा अन्य पॉल्यूशन फैलाने वाली इकाइयों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण और उसके दुष्प्रभाव को देखते हुवे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के द्वारा राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रांगण में मास्क वितरित किए गए।

अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनीस अब्बासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच मास्क वितरण वितरित किए और उनसे इस प्रदूषित वातावरण से बचने का आहवान किया और पॉल्यूशन से सावधान रहने की सलाह दी।

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के महामंत्री इरफान सलमान सलमानी सहित फैसल मंसूरी, नईम सैफी, इमतियाज अहमद, वकील कुरैशी, शबाना रहमान, मो, मुस्तफा, इकरार अहमद सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर अनीस अब्बासी ने कहा कि दिल्ली की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है जिसके चलते दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक पहुंच चुका है और दिल्लीवासी इससे खासे परेशान हो रहे हैं इस पॉल्यूशन से बचा जा सके इसी कारण दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया है जिसके अंतर्गत आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रांगण में हम लोगों ने मास्क वितरण किया है और आगे भी प्रदूषण से बचाव के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान चलाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *