मामला दर्ज होने के बाद से फरार
परिचय:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने एक आरोपी रिजवान @ मोहम्मद अकबर उम्र 19 वर्ष, निवासी जेजे कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, जिला आउटर-नॉर्थ को भलस्वा डेयरी के इलाके से गिरफ्तार किया है। वह प्राथमिकी संख्या 857/2022, धारा 302/34 आईपीसी, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के तहत वांछित था। मामला दर्ज होने के बाद से वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था।
घटना:
दिनांक 25/26-10-2022 की मध्य रात्रि, आरोपी व्यक्तियों अजय, इस्तेकर, गौतम और रिजवान @ मोहम्मद अकबर का अजरूद्दीन @ मोनू के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हुआ व परिणामस्वरुप आरोपियों ने अजरूद्दीन @ मोनू को डंडों से पीटा व उस पर आइस पिक से वार कर वहाँ से फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 857/2022, धारा 302/34 आईपीसी, दिनांक 28/10/2022, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली दर्ज की गयी थी |
जानकारी, टीम और संचालन:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम को जघन्य मामलों की जाँच करने का कार्य सौंपा गया | इस कार्यवाही के दौरान, यह पता चला कि थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में संलिप्त चार आरोपी व्यक्तियों में से एक आरोपी अभी भी फरार है। फरार आरोपी के ठिकानो का पता लगंर के लिए तकनीकी व मैनुअल निगरानी रखी गई |
सहायक उप-निरीक्षक प्रवीन को गुप्त सूचना मिली कि थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में वांछित आरोपी रिजवान @ मोहम्मद अकबर भलस्वा डेयरी के क्षेत्र में आने वाला है। यदि समय पर कार्यवाही की जाए तो उसे वहां से पकड़ा जा सकता है।
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की निगरानी में व निरीक्षक संदीप तुषीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक सतेंद्र, उप-निरीक्षक संजीव, उप-निरीक्षक योगेश, सहायक उप-निरीक्षक परवीर, सहायक उप-निरीक्षक परवीन, प्रधान सिपाही प्रदीप, प्रधान सिपाही संदीप दहिया, प्रधान सिपाही संदीप और प्रधान सिपाही अजय शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा भलस्वा डेयरी के क्षेत्र में जाल बिछाया गया और आरोपी रिजवान @ मोहम्मद अकबर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। लगातार पूछताछ के दौरान उसने थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की |
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, आरोपी रिजवान @ मोहम्मद अकबर ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों अजय, इस्तेकर, गौतम और रिजवान @ मोहम्मद अकबर व अन्य के साथ मिलकर अजरुद्दीन @ मोनू से किसी मुद्दे पर विवाद हो गया और बाद में सभी 04 आरोपी व्यक्तियों ने अजरुद्दीन @ मोनू को जबरजस्ती बाधित कर लिया और उसके परिवार से ₹ 30,000/- की मांग की। उसके परिवार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर, आरोपी व्यक्तियों ने अजरूद्दीन @ मोनू को डंडों से पीटा और उस पर आइस पिक से वार कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित को कई चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इस सन्दर्भ में थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान, स्थानीय पुलिस द्वारा 02 आरोपी व्यक्तियों अजय और इस्तेकर को गिरफ्तार किया गया था और 01 आरोपी गौतम अपराध शाखा टीम द्वारा 2 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया लेकिन आरोपी रिजवान @ मोहम्मद अकबर मामला दर्ज होने के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
आरोपी पहले भी नाबालिग के रूप में चोरी के एक मामले में संलिप्त रहा है व उसने 18 वर्ष की उम्र होने के ठीक एक महीने बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया और अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी रिजवान @ मोहम्मद अकबर, उम्र 19 वर्ष, निवासी जेजे कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, दिल्ली ने केवल 9 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है | वह नशे का आदी है | कम उम्र में ही वह बुरी संगत में पड़ गया और चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था | अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह आजादपुर मंडी, दिल्ली में रहता था व वहीं पल्लेदार के रूप में काम कर रहा था ।
2023-12-22



