प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने अशोक भसीन को भागीदारी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया

Listen to this article

*लवली ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वार रूम का गठन किया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने अशोक भसीन को भागीदारी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। श्री लवली ने बताया कि भागीदारी सेल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के साथ समन्वय स्थापित करके लोगों की समस्याओं को निपटारा करके दिल्लीवालों के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की दिल्ली में सरकार थी तब भागीदारी सेल का गठन इसी मकसद को पूरा करने के लिए किया गया था कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर लोगों की जरूरतों और समस्याओं का हल निकाला जाऐ। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस सत्ता में नही है हम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर भागीदारी सेल का गठन करके लोगों की समस्याओं को चिन्हित करके उनका निपटारा करने का प्रयास करेंगे।

लवली ने घोषणा की कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस में एक वार रूम का गठन किया गया है जिसका चेयरमैन राजेश गर्ग और को-चेयरमैन राजीव शर्मा को बनाया गया है।

अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि वार रुम मंडल अध्यक्षों और सेक्टर इंचार्ज की नियुक्ति कराने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश वार रूम के साथ जिला स्तर पर भी वार रूम का गठन किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर नीति निर्धारण तय करके संगठन को मजबूत बनाना चाहती है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *