अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं तो ये ख़बर आपके लिए हैं। प्राकृतिक का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपके लिए बाली की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन के आकर्षण से भारतीय पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए, तमन सफारी बाली और वरुणा बाली एक मजेदार और अविस्मरणीय रोमांच बनाने के लिए हाथ मिलाया है। यह साझेदारी उन भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए है जो वाइल्डलाइफ को लग्जरी एकोमोडेशन के साथ एक्स्प्लोर करना चाहते है। दरअसल इन दिनों ग्रेटर नॉएडा में स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज़्म एक्सचेंज चल रहा है। आप यहाँ पर आकर अलग अलग देशों के पर्यटन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस कोलैब्रेशन के तहत तमन सफारी बाली भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष रूप से क्यूरेटेड एक्सपीरियंस प्रदान करेगी, जिसमें गाइडेड सफारी, इंटरैक्टिव एनिमल इकाउंटर और कल्चरल प्रोग्राम शामिल हैं जो इंडोनेशिया की समृद्ध बायोडायवर्सिटी को दर्शाती हैं। टोटल ख़बरें की टीम जब इंडोनेशिया के स्टाल पर जाकर यहाँ के तमन सफारी बाली: वाइल्डलाइफ वंडरलैंड बाली के लुभावने लैंडस्केप को लेकर बात की बात सुनिए उन्होंने क्या कहा
आपको बता दें कि मेहमानों को तमन सफारी एक यूनिक वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस प्रदान करता है, एक अनोखे तरीके से प्रकृति से जुड़ने का मौका देता है। बडे जिराफों, शेरों और विदेशी जानवरों को बेहद नजदीक से देखने से लेकर विभिन्न विदेशी प्रजातियों के जानवरों के साथ रोमांचकारी सफारी तक, तमन सफारी बाली नेचर लवर्स और फैमिली के लिए एक शानदार एडवेंचर का वादा करता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट ।






