पानी के बिलों के सेटलमेंट के नाम पर आम आदमी पार्टी नौटंकी छोड़े, बिल बढ़ने में एयर फ्लो मीटर की भूमिका पर श्वेत पत्र रख कर सभी विवादित बिलों को शून्य करे केजरीवाल सरकार – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*विधानसभा परिसर में पुतले जलवा कर अरविंद केजरीवाल जानबूझकर विधानसभा की गरिमा तार तार करवा रहे हैं — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अब यह स्पष्ट है की दिल्ली जल बोर्ड से लाखों उपभोक्ताओं को मिले विवादित बिलों का समाधान निकालने में अरविंद केजरीवाल सरकार की कोई रूचि नही है।

विवादित बिलों का संकट उपभोक्ताओं के सामने लगभग 3 से 4 साल से खड़ा था पर केजरीवाल सरकार ने इस पर कभी कोई ध्यान नही दिया पर जैसे ही सरकार के विभिन्न घोटालों भ्रष्टाचार की आंच खुद मुख्य मंत्री तक पहुंची तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने अचानक जल बिलों का मुद्दा उठा दिया।

केजरीवाल सरकार हर ओर से निष्क्रिय है जिसका प्रमाण है की विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है पर केजरीवाल सरकार बजट प्रस्तुत करने के जगह रोज़ाना पानी बिल सेटलमेंट पर हंगामा करवा कर विधानसभा परिसर में भाजपा के पुतले जलवा रही है।

विधानसभा परिसर में पुतले जलवा कर अरविंद केजरीवाल जानबूझकर विधानसभा की गरिमा तार तार करवा रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की पानी के बिलों के सेटलमेंट के नाम पर आम आदमी पार्टी नौटंकी छोड़े, केजरीवाल सरकार बिल बढ़ने में एयर फ्लो मीटर की भूमिका पर श्वेत पत्र रख कर सभी विवादित बिलों को शून्य करने की घोषणा करे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *