दो दिग्गज यूट्यूबर्स की लड़ाई ने अब एक और नया मोड़ ले लिया है जिसमे मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी मुस्किले साफ़ बढ़ती दिखाई दे रही है।
संदीप माहेश्वरी के खिलाफ फ़रीदाबाद के जिला कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी किया है। जिससे संदीप माहेश्वरी की मुसीबत बढ़ सकती हैं। डिस्ट्रिक कोर्ट फरीदाबाद में फेमस मोटिवेशनल संदीप माहेश्वरी और फेमस मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा के बीच हुए विवाद वाले मामले में सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता विवेक बिंद्रा के पक्ष को सुनकर आपराधिक मानहानि मामले मे भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500, तहत संदीप माहेश्वरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी कर दिया है। ऐसे में कोर्ट द्वारा जारी इस आदेश के बाद संदीप माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ सकती है। बीते साल 2023 की तारीख 11 दिसंबर को संदीप माहेश्वरी ने डॉ विवेक बिंद्रा के खिलाफ़ यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट करके उन पर स्कैम और फ्रॉड करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ये बात सिर्फ यहीं पर नहीं रुकी बल्कि संदीप माहेश्वरी ने 20 दिसंबर को फिर से एक और वीडियो बनाकर 12, 13, 15, 16, 18 एवं 31 दिसंबर 2023 को ये डॉ बिंद्रा के खिलाफ स्कैम व फ्रॉड करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं डॉ विवेक बिंद्रा के खिलाफ उन्होंने लगातार कई यूट्यूब कम्युनिटी पोस्ट भी किए थे।
इस पूरे मामले को लेकर विवेक बिंद्रा ने संदीप महेश्वरी और जिस प्लैटफ़ॉर्म पर वीडियो अपलोड हुआ था उनके ख़िलाफ़ कोर्ट में गए थे। डॉक्टर विवेक बिंद्रा के वकील आदित्य वर्धन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया संदीप महेश्वरी को कोर्ट में दो अप्रैल को जिला कोर्ट फ़रीदाबाद में हाज़िर होने को लेकर समन जारी किया गया है
बताया जाता है कि मोटिवेशनल स्पीकर विवेक विंद्रा का मानना है कि वह गीता के मर्म को अपनी वीडियो के माध्यम से सामने लाकर लाखों करोड़ों लोगों को जागरुक करने का काम करते है। साथ ही वह स्वयं भी गीता से इतना प्रेरित हैं कि अपने यहाँ अतिथि का स्वागत गीता देकर ही करते हैं। इतना ही नहीं वह लंबे समय से अपनी वीडियो के माध्यम से युवाओं और युवा उघमियों के दिलों पर राज करते हैं। क्यों कि वह देश की जनता को अपनी वीडियो के माध्यम से देश दुनिया के इतिहास के बारे में सही तथ्यों और व्यवहारिक ज्ञान से बताते हैं। बताया जाता है कि विवेक बिंद्रा का मानना शायद उनकी यही लोकप्रियता संदीप माहेश्वरी को पची नहीं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन तरह तरह के आरोप लगाकर परेशान करने और टीआरपी बटोरने की कोशिश इसका खामियाज़ा उनको भुगतना पड़ेगा।



