दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं उपमहापौर के लिए चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होंगे

Listen to this article

*महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2024 है

दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं उपमहापौर का चुनाव दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में किया जाएगा। महापौर एवं उपमहापौर के चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक का आयोजन शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को सुबह 11:00 बजे अरुणा आसफ अली सभागार में किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 18 अप्रैल 2024 है। इस संदर्भ में नामांकन निगम सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। दिल्ली नगर निगम के महापौर का पद तीसरे वर्ष के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *