शिक्षा क्रांति और स्वास्थ्य के नाम पर दिल्ली को लूटने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*2021 में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए परियोजना का काम उस कंपनी को दिया गया जिसके सीधे संबंध आम आदमी पार्टी के नेता से है – वीरेन्द्र सचदेवा

*केजरीवाल सरकार जवाब दे कि जिस कंपनी के सर्टिफिकेशन फेल हो गए थे, उन्हें अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए टेंडर देने की क्या मजबूरी थी – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज पत्रकार सम्मेलन में कहा है की जैसे जैसे अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है वैसे समझ आ रहा है की क्यों इंडी गठबंधन में कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के दिल मिल रहे हैं। जैसे शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार ने विकास के नाम पर लूटा है उसी तरह शिक्षा क्रांति और स्वास्थ्य के नाम पर दिल्ली को लूटने का काम अरविंद केजरीवाल सरकार ने किया है।

2021 में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई ने कार्य आवंटन जारी किया। दो कंपनियां हैं एक बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और दूसरी अनस एंड यंग लेकिन बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप को एक अनुबंध दिया गया जिसने ऊंची बोली लगाई क्योंकि इस कंपनी से संबंधित सीमा बंसल पंजाब में आम आदमी पार्टी से ताल्लुक रखती हैं।

सचदेवा ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से जुड़े अधिकारी आर.एन. दास की अध्यक्षता वाली समिति ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए टेंडर दिया। मुदित गुप्ता और शुभम गुप्ता की कंपनी मेसर्स तिरुपति मेडिलाइन पी लिमिटेड उनकी कंपनी का सर्टिफिकेशन फेल हो गया था लेकिन उन्हें काम देने की क्या बाध्यता है।

दिल्ली का शिक्षा मॉडल नकली है और स्वास्थ्य मॉडल भी भ्रष्टाचार में डूबा है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं इसलिए जल्द ही इसकी सच्चाई भी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *