बिहार की विकासशील स्वराज पार्टी का कांग्रेस में विलय 

Listen to this article

लोकसभा चुनाव के दौरान अन्य दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी बिहार में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली। बिहार से प्रेम चौधरी ने अपनी विकासशील स्वराज पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। उनके अलावा डॉ. मनीष कुमार यादव ने भी कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। 

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोनों नेताओं को बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस में शामिल कराया। प्रेम चौधरी और डॉ. मनीष यादव ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। 

बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को संगठन में मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में भी मदद मिलेगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *