जेल डाक्टरों की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है की केजरीवाल तेलंगाना के किसी डाक्टर की सलाह पर कई माह से इंसुलिन इंजेक्शन नही ले रहे थे – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*जेल जाने के बाद किसी डाक्टर ने अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने की सिफारिश नही की है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की तिहाड़ जेल के डाक्टरों एवं प्रशासन की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य, उनके शुगर लेवल, तिहाड़ में शुगर के मरीज कैदियों की संख्या एवं जेल में इंसुलिन सहित शुगर की दवाओं की उपलब्धता पर जारी विस्तृत रिपोर्ट ने आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्य मंत्री को जेल में शुगर की दवा ना मिलने के झूठे अभियान की हवा निकाल दी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जेल डाक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट ने साफ कर दिया है की केजरीवाल तेलंगाना राज्य के किसी निजी डाक्टर की सलाह पर कई माह से इंसुलिन इंजेक्शन नही ले रहे थे।

सचदेवा ने कहा है की मेडिकल रिपोर्ट के बाद अब यह स्पष्ट है की जेल मे शुगर की दवाओं की कोई कमी नही है और अभी तक किसी डाक्टर ने उन्हे इंसुलिन दिये जाने की सिफारिश नही की है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की बेहतर होगा तिहाड़ जेल से आई मेडिकल रिपोर्ट के बाद आम आदमी पार्टी केजरीवाल की सेहत को लेकर झूठी एवं भ्रमक राजनीति बंद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *