दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शाताब्दी वर्ष मनाया गया

Listen to this article

*भाजपा नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

*दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आज अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आज जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मनाया और साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भारत रत्न दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

*इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी , दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, सांसद श्री मनोज तिवारी, संगठन…

*उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र की जनता को कांग्रेस के ऐसे प्रत्याशी को नकारना है जो गत 5 साल से बहुसंख्यक समाज को गाली दे कर समाजिक सद्भाव बिगाड़ता रहा है — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*कार्यकर्ता भाजपा संगठन की पूंजी, अपने देवतुल्य पन्ना एवं बूथ प्रमुखों की मेहनत से हम उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट विशाल मार्जिन से जीतेंगे — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज उत्तर पश्चिम जिला के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गौतम के साथ जिले के विधान सभा एवं नगर निगम चुनाव लड़े प्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों और पन्ना एवं बूथ प्रमुखों से चुनाव तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में प्रदेश भाजपा नेता सर्वश्री जय भगवान यादव, विनोद बछेती, नीलदमन खत्री, योगेश आत्रे, राजकुमार भाटिया एवं श्रीमति सारिका जैन आदि भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की 25 का लोकसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है इस लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र की जनता को कांग्रेस के ऐसे प्रत्याशी उदित राज को नकारना है जो गत 5 साल से बहुसंख्यक समाज को गाली दे कर समाजिक सद्भाव बिगाड़ता रहा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की कर्मठ समर्पित कार्यकर्ता भाजपा संगठन की पूंजी हैं और अपने देवतुल्य पन्ना एवं बूथ प्रमुखों की मेहनत से हम उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट विशाल मार्जिन से जीतेंगे।

उन्होने कहा की कल 29 अप्रैल की सुबह उत्तर पश्चिम दिल्ली के प्रत्याशी श्री योगेन्द्र चंदोलिया अपना नामांकन करने जायेंगे तो कार्यकर्ताओं को ऐसा विशाल समागम करना है की यह नामांकन जुलूस विजय आशीर्वाद जुलूस का रूप ले ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *