वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज दिल्ली कांग्रेस से निगम पार्षद रहीं पूनम बागड़ी सहित आम आदमी पार्टी एवं समाजिक संस्थानों के कई गणमान्य आज भाजपा में शामिल हुए

Listen to this article

*दिल्ली में चल रही भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज एक पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली कांग्रेस से निगम पार्षद रहीं पूनम बागड़ी, बसपा से निगम प्रत्याशी अश्वनी बागड़ी सहित आम आदमी पार्टी एवं समाजिक संस्थानों के कई गणमान्य आज भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने वालों में महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अरुनिमा एवं दिल्ली अध्यक्ष रितु शर्मा सहित प्रदीप मिश्रा, 2022 में निगम निर्दलीय प्रत्याशी रहे सुशील शर्मा ऋतुराज, रेनू अजय फौर, मूलचंद आसीवाल, परमानंद कुम्हार, एडवोकेट राजेश गुप्ता, नरेन्द्र गर्ग, विनोद तोमर, अरुण कुमार, पूनम चौधरी एवं सविता खत्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं जिन्हें पार्टी का पटका पहनाकर वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल कराया।

दिल्ली की पूर्व महापौर आरती मेहरा एवं दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शुभेनदू शेखर अवस्थी भी पत्रकार सम्मेलन मे उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली ही नहीं देश भर में लगाता बढ़ रहा है। भाजपा में आज शामिल होने वालों में कई ऐसे लोग हैं जो जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हैं और इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति का जुड़ना भी भाजपा को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के साथ जुड़कर समाज में अपना योगदान देने वाले ऐसे गणमान्यों का भाजपा हमेश स्वागत करती है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में लगातार एक भ्रष्टाचारी सरकार का शासन है जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है उस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए और हम नई ताकत जो भाजपा में शामिल हुए हैं उनकी ताकतो को देखकर हम लोकसभा में सातों सीटें जीतकर श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *