दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों का चुनाव 25 मई को होना है। सोमवार को चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया। इसी बीच, चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपने लिए समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं। चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल के समर्थन में शकूर बस्ती विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत, रानी बाग में स्थित झंग भवन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यहाँ पर दोनों पार्टियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से जयप्रकाश को जिताने के लिए एक जुट होकर रणनीति बनाई और चुनाव में मिलकर कार्य करने की बात कही। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल का शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के अध्यक्ष अरूण गुप्ता, कांग्रेस के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी देवराज अरोरा, चमन लाल शर्मा के इलावा बैठक में कांग्रेस और आप पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने जयप्रकाश अग्रवाल का स्वागत किया। इंडिया गठबंधन के चाँदनी चौक से उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, 10 साल से चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भाजपा के ही सांसद हैं, जिन्होंने क्षेत्र की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही समस्या को सदन में उठाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही की तरह सरकार चलायी जा रही है और इनके सांसद को भी क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होने कहा कि जब वह सांसद थे, वे सदन में समस्या उठाते रहते थे। क्षेत्र के लिए काम भी किए और सदन में भी उनकी मौजूदगी सबसे ज़्यादा रही। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर जब चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल से बात करी, तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें कि चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल के नाम की जब घोषणा हुई तभी से वह क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं। परंतु सोमवार को हुई संयुक्त रूप से आप और कांग्रेस पार्टी की ये पहली बैठक थी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



