जयप्रकाश अग्रवाल को जिताने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हुए एकजुट

Listen to this article

*लोगों के बीच रहकर किया जाएगा चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का विकास – जयप्रकाश अग्रवाल
*बीजेपी सांसद के प्रति मॉडल टाऊन क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त रोष
चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के सांझा उम्मीदवार वरिष्ठ नेता श्री जयप्रकाश अग्रवाल को जिताने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में एकजुट हो पूरे जोश और मुस्तैदी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जयप्रकाश लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जीतने के बाद वे उनके सहयोग से उनके साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है जयप्रकाश अग्रवाल का चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है आज वीरवार को सुबह जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली नगर निगम में नेता सदन मुकेश गोयल से उनके आवास पर लोगों से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की । देर शाम दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने जयप्रकाश अग्रवाल के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें दोनों पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया। इसके अलावा श्री अग्रवाल के समर्थन में शालीमार बाग और मॉडल टाऊन विधानसभा क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं एंव कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की गई। बैठक में स्थानीय बीजेपी सांसद का अपने कार्यकाल यानी 10 वर्ष तक क्षेत्र से नदारद रहने को लेकर लोगों ने काफी रोष प्रकट किया। साथ ही मोदी सरकार की एक वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों को लेकर काफी नाराजगी थी बैठक में जयप्रकाश अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद वह क्षेत्र में रहकर उनके सहयोग से और उनका साथ लेकर काम करेंगे। उनके (लोगों) लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। इन बैठको में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी , पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महावर, प्रमुख समाजसेवी वी के अग्रवाल सहित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय नेता और प्रमुख समाज सेवी भी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *