‘‘आप’’ का ‘जेल का जवाब वोट से’ हस्ताक्षर अभियान शुरू, लोगों ने लिखा- आई लव यू केजरीवाल

Listen to this article
  • पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी कुलदीप कुमार और जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार ने लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से कैंपेन की शुरूआत की
  • 24 घंटे बिजली, अच्छे स्कूल-अस्पताल, पानी देने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने से दिल्लीवालों में भारी आक्रोश है- कुलदीप कुमार
  • दिल्ली के लोग अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं और भाजपा को जेल का जवाब अपने वोट से देंगे- कुलदीप कुमार
  • ये सारे कैंपेन ‘‘आप’’ नहीं, दिल्ली की जनता चला रही है, ताकि वो भाजपा के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त कर सके- कुलदीप कुमार
  • दिल्लीवाले दिल्ली से भाजपा का सफाया करने के लिए 25 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं- कुलदीप कुमार
  • हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं- प्रवीण कुमार
  • भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है और दिल्ली की जनता उनको जल्द से जल्द बाहर निकालना चाहती है- प्रवीण कुमार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को ‘जेल का जवाब वोट से’ हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार और जंगपुरा से ‘‘आप’’ विधायक प्रवीण कुमार ने कैंपेन की शुरूआत की। लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से शुरू हुए कैंपेन में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और ‘आई लव यू केजरीवाल, मिस यू केजरीवाल जैसे संदेश लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए मुफ्त और 24 घंटे बिजली, पानी, अच्छे स्कूल-अस्पताल समेत ढेरों काम किया है। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा द्वारा जेल में डाले जाने से दिल्ली की जनता में भारी आक्रोश है। दिल्लीवाले अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं और इस बार ‘जेल का जवाब अपने वोट से देकर भाजपा का दिल्ली से सफाया करेंगे।

कुलदीप कुमार ने कहा कि गुरुवार को जंगपुरा विधानसभा के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘जेल का जवाब वोट से’ हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया है। हम मार्केट में आने वाले लोगों को जागरू कर रहे हैं और लोगों का अरविंद केजरीवाल को भारी समर्थन मिल रहा है। लोग बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 24 घंटे बिजली देने के सपने को पूरा किया, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को शानदार करने का काम किया। मोहल्ला क्लीनिक बनाया और सबको फ्री इलाज देने का काम किया। 150 से ज्यादा तरह के टैक्स फ्री करने का काम किया, दिल्ली की माताओं-बहनों को एक हजार रुपए दिया, सीसीटीवी कैमरे के मामले में दिल्ली को दुनिया में नंबर वन बनाने का काम किया। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने षड़यंत्र करके झूठे केस में जेल में डालने का काम किया। जेल में अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर उनकी हत्या करने का प्रयास तक किया।

कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के लोग आज अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल ने बहुत कुछ किया है। अब दिल्ली के लोग भाजपा को जेल का जवाब अपने वोट से देंगे। दिल्ली की जनता 25 मई को भाजपा को दिल्ली से उखाड़ने का काम करेगी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की जनता विभिन्न तरह के कैंपेन चला रही है। आम आदमी पार्टी केवल जनता को एक प्लेटफार्म मुहैया करा रही है। जनता इस तरह के कैंपेन चलाकर भाजपा के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करना चाहती है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन जब जनता सड़क पर निकलती है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाती है, गिरफ्तारी हो जाती है। इसलिए आज जनता 25 मई को बेसब्री से इंतजार कर रही है। 25 को दिल्ली से भाजपा का सफाया होगा और दिल्ली के लोग अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर लाने के लिए अबकी बार जेल का जवाब वोट से देंगे।

विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर गलत किया है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकालना चाहती है और अपना गुस्सा प्रदर्शित करना चाहती है। आम जनता के अंदर भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों द्वारा संदेश लिखा जा रहा है। लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं। अरविंद केजरीवाल के काम को लोग सराह रहे हैं। भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है, लेकिन दिल्ली की जनता उनको बाहर निकालना चाहती है। दिल्ली के लोग हस्ताक्षर कैंपेने में आई लव यू केजरीवाल, बहनों की दुआएं आपके साथ है जैसी भावनाएं लोग प्रदर्शित कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा समेत बुनियादी मुद्दों पर काम किया है। हर महिला को हजार रुपए महीना देने की घोषणा भी की है। दिल्ली के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल को बहुत याद कर रही है। जनता चाह रही है कि जल्द अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएं और उनके लिए पहले जैसे काम करें।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *