प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने हरी किशन जिंदल के निधन पर गहरा शोक जताया

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव एवं दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एल्डरमैन हरी किशन जिंदल की दुर्घटना होने से हुई उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जताया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने श्री हरी किशन जिंदल के रुप में एक मजबूत और समर्पित नेता को खो दिया है। जिंदल कई दशकों से कांग्रेस संगठन के साथ जुड़े हुए थे, जिन्होंने पार्टी के लिए छोटे स्तर तक काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *