स्टार प्रचारकों के साथ चुनाव प्रचार में ताकत झोंकेंगी दिल्ली कांग्रेस – देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व निगम पार्षद मेमवती बरवाला व उनके साथ आए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहना उनका पार्टी में स्वागत किया।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष श्र देवेंद्र यादव जी और प्रभारी महासचिव श्री दीपक बाबरिया की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची अधिसूचित की। स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नेता जहां दिल्ली के सातों सीटों पर प्रचार प्रसार करेंगे, वहीं दिल्ली के सभी लोकसभा सीटों पर होने वाले रोड शो में भी शामिल होकर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही एकजुट होकर व्यवस्थित तरीके से चुनाव प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची संलग्न है।

केसी वेणुगोपाल द्वारा अधिसूचित सूची को जारी करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैनअनिल भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने से लोकसभा चुनाव के प्रचार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव काफी अहम है क्योंकि इंडिया गंठबंधन में कांग्रेस और आप पार्टी के उम्मीदवारों के प्रति मतदाताओं का समर्थन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मंे जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को दिल्ली की सातों सीटों पर शिकस्त होगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व निगम पार्षद मेमवती बरवाला और बलदेव बरवाला को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। बरवाला के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मेमवती बरवाला कांग्रेस की मजबूत नेता रही है और निगम पार्षद भी बनी थी। उनके पार्टी में शामिल होने पर उत्तर पश्चिम दिल्ली कांग्रेस उम्मीदवार डा0 उदित राज को चुनाव में विशेष फायदा मिलेगा। श्रीमती बरवाला बवाना विधानसभा दिल्ली देहात की नेता है और लोकसभा चुनाव में हमें दिल्ली देहात के लोगों का समर्थन अधिक मिलेगा क्योंकि यहां की जनता कांग्रेस मेनिफेस्टो न्याय संकल्प में दी गई कांग्रेस की गारंटियों में विश्वास जताते हुए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए आश्वस्त दिखाई दे रही है।

कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की विशेष टीम का गठन किया गया है और पूरे प्रचार प्रसार की निगरानी प्रदेश के कंट्रोल रूम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 13600 बूथों पर बूथ कमेटियां काम कर रही हैं। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बूथ स्तर पर काम करने के लिए कमेटियों के साथ सेक्टर और मंडलम अध्यक्ष भी काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित 5 न्याय और 25 गारंटियों में निहित जनता के कल्याण की योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए विशेष टीम का भी गठन हुआ है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *