राजनीति में कोई अपना पाला कब बदल लें। ये कह पाना आज के समय तो बेहद मुश्किल है। इसकी वजह ये है की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में नेताओं का शामिल होना जारी है। भाजपा ने पहली जीत लोक सभा चुनाव सूरत सीट से निर्विरोध दर्ज की, दूसरा मध्य प्रदेश से इंदौर कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा में शामिल हो गए थे और अब दिल्ली में एक पंजीकृत पार्टी जिसका नाम आपकी अपनी पार्टी पीपल्स है। आप पीपल्स के प्रत्याशी सुशील चौधरी है। सुशील चौधरी ने भी उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आप पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार थे। सुशील चौधरी का चुनाव चिन्ह नागरिक है लेकिन अब इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल मनोज तिवारी बुराड़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान सुशील चौधरी ने मंच पर से अपना समर्थन मनोज तिवारी के पक्ष में देने का ऐलान कर दिया । इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान से पार्टी के उम्मीदवार सुशील चौधरी के भाजपा में शामिल होने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया तो सुनिए है। उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि सुशील चौधरी पहले आम आदमी पार्टी से NCP में शामिल हुए थे। फिर NCP से आपकी अपनी पार्टी पीपल्स में शामिल हुए थे और पार्टी ने भरोसा जताते हुए उत्तरी पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था और अब भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में सुशील चौधरी ने ऐलान कर फिर एक बार चौका दिया है। राजनीतिक संदेश दे दिया है कि कल तक जिसके ख़िलाफ़ बोलते थे। चुनाव लड़ रहे थे। आज उनके साथ खड़े हो गए हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



