Listen to this article

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया द्वारा अपने चुनावी प्रचार से कुछ अलग करते हुए। किन्नर समाज के साथ एक संवाद, एक प्रयास’ समारोह में शिरकत करी। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 13 में स्थित DD क्लब में बुधवार को किन्नर समाज के साथ एक संवाद, एक प्रयास’ समारोह में हिस्सा लिया । दरअसल 22 मई को योगेंद्र चंदोलिया का जन्म दिन भी था। इस मौक़े पर किन्नर समाज के लोगों ने योगेन्द्र चंदोलिया को चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। किन्नर समाज के लोग योगेंद्र चंदोलिया के साथ संवाद कर काफ़ी उत्साहित और ख़ुश नज़र आए। भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने किन्नर समाज को संवाद के दौरान आश्वासन दिया कि वह किन्नर समाज के लिए गठित “थर्ड जेंडर आयोग” को अधिक सशक्त बनाने के लिए लोकसभा में आवाज उठाएंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शुभेंदु अवस्थी , प्रीति अग्रवाल, भाजपा नेता राजन तिवारी ने यहाँ आए किन्नर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। आने वाली 25 मई को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा को समर्थन करने की अपील करी। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने किन्नर समाज के गुरु और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया जब से हमारे संवाददाता ने बात करी। आइए देखते हैं इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि दिल्ली में 25 मई को सात संसदीय क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा। दिल्ली की सात संसदीय क्षेत्रों में से केवल एक र उत्तरी पश्चिमी संसदीय क्षेत्र आरक्षित है। अब देखने वाली बात ये होगी कि किन्नर समाज के साथ योगेन्द्र चंदोलिया द्वारा 1 संवाद 1 प्रयास के द्वारा किन्नर समाज का कितना समर्थन मिलता है ये तो चार ज़ून को ही पता चल पाएगा टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *