दिल्ली की मेयर, डॉ शैली ओबेरॉय ने शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी ज़ोनो के उपायुक्तों के साथ की बैठक

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम के पास सीमित संसाधन हैं जिनका अधिकतम और कुशलतम काम करने की जरुरत है – मेयर, डॉ शैली ओबेरॉय

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था से जुडी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाये

मेयर ने कहा कि शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था कायम करना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयत्नो की ज़रूरत है

दिल्ली की मेयर, डॉ शैली ओबेरॉय ने आज दिल्ली की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने के उदेश्य से दिल्ली नगर निगम के सभी ज़ोनों के उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस मौके पर मेयर के साथ दिल्ली के डिप्टी मेयर, श्री आले मोहम्मद इक़बाल और नेता सदन, श्री मुकेश गोयल भी मौजूद थे।

इस मौके पर मेयर ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था बदहाल है और इस तरफ ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। मेयर ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के पास सीमित संसाधन हैं जिनका अधिकतम और कुशलतम प्रयोग करने की जरुरत है और इसके लिए सभी को मिलकर एक रणनीति के तहत काम करना होगा।

अधिकारियों ने मेयर को बताया कि विभिन्न ज़ोनो में कंसेशनर का टेंडर निकट भविष्य में खत्म हो रहा है जिससे सफाई का कार्य बाधित हो रहा है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की कमी भी एक बड़ा कारण है। वेस्ट जोन के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अनाधिकृत इलाको में काफी निर्माण कार्य हुआ है और सी एंड डी वेस्ट अवैध डपिंग की समस्या बढ़ी है। साथ ही यहाँ 7 वार्ड के लिए केवल 2 ही ढलाव घर है जिसके कारण सफाई व्यस्था बनाये रखने में दिक्कत आ रही है।

नेता सदन, श्री मुकेश गोयल ने बताया कि आज़ादपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। बल्क में सब्जियां धोयी जाती है जिसके कारण उसका गाद दिल्ली नगर निगम की नालियों को ब्लॉक् कर रहा है। इसके अलावा आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में रहने वाले लोग अतिक्रमण कर रहे हैं।

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था से जुडी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाये। मेयर ने कहा ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए जिन स्थानों पर FCTS को स्थापित करने के लिए ज़मीन की आवश्यकता है और आस पास DDA की ज़मीन उपलब्ध है तो उससे इस बारे में DDA से बात की जाये। मेयर, डॉ शैली ओबेरॉय ने कहा कि शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था कायम करना हमारी पहली प्राथमिकता है और सामूहिक प्रयत्नो से ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा सकती है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *