16 जून को एक तरफ़ लोगों यहाँ फ़ादर डे मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ़ दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले एक फ़ादर यानी पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम देकर सनसनी पैदा कर दी। पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। रविवार को फ़ादर डे पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ के संदेशों से भरा पड़ा था। लोग अपने पिता को या तो याद कर रहे थे या फिर पिता के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ संदेशों दे रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में यह वह बदकिस्मत पिता हैं जिसे समाज में अपनी इज्ज़त के लिए अपनी बेटी को सिर्फ़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी जो कि पिता को मंज़ूर नहीं था। इसकी वजह यह थी कि लड़की का प्रेमी दूसरी जात से था। बेटी अपने प्रेमी से शादी ना कर ले पिता की नाक न कट जाए। इसलिए पिता ने अपनी बेटी की गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के अनुसार रोहिणी जिला पुलिस के थाना कंझावला को रविवार रात क़रीब 8 बचकर 53 मिनट पर एक PCR कॉल की सूचना मिली चाँदपुर गाँव के प्रेम प्याऊ के पास एक खेत मै एक लड़की की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस के लिए यह मामला काफ़ी पेचीदा था। क्योंकि वारदात वाली जगह के आस पास CCTV का ना होना , पुलिस लड़की के हत्यारे तक पहुँचने के लिए कई टीमें गठित करी पुलिस को जाँच पड़ताल में पता चला कि लड़की का शव एक कैब में लाया गया था। आरोपी यहाँ के ख़ाली खेत में शव को फेंक कर मौक़े से फ़रार हो गए थे। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार मामला 12 घंटे में पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी नाम का नंद किशोर बताया गया है। 46 वर्षीय आरोपी बिहार का रहने वाला है। आरोपी कई वर्षों से दिल्ली के प्रेम नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शीशा फिटिंग का काम करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृत लड़की का पिता है और मृतक लड़की बिहार के एक लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी और लड़का दूसरी जाति से था। इसलिए पिता को बेटी का प्रेमी स्वीकार नहीं था। इसलिए लड़की को पिता ने दिल्ली को बुलाया और समझाया गया। जब वह नहीं मानीं तो आरोपी पिता ने लड़की की हत्या कर शव को कंझावला इलाक़े के एक खेत में फेंक दिया। लड़की के शव को केब में लाया गया था।
बहरहाल पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से वारदात में इस्तेमाल उस कटर को भी बरामद कर लिया है। जिससे आरोपी पिता ने लड़की का गला रेता गया था। पिता ने समाज में अपनी इज़्ज़त के लिए ऑनर किलिंग वारदात को अंजाम दिया। पिता की ज़िद के चलते दो जिंदगियां एक ही परिवार की बर्बाद हो गई। बेटी इस दुनिया से चलेगी और पिता जेल की हवा खाएगा। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट



