योगेन्द्र चंदोलिया ने पुलिस उपायुक्त को एक शिकायत पत्र के माध्यम से आप विधायक जयभगवान उपकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की

Listen to this article

*पानी देने की गुहार लगाने पर आप विधायक लोगों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं – योगेन्द्र चंदोलिया

*जयभगवान उपकार की आपराधिक छवि एवं प्रवृति के कारण गरीब लोग पुलिस में उनकी शिकायत करने से डर रहे हैं – योगेन्द्र चंदोलिया

पश्चिम से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधमंडल समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में पुलिस उपायुक्त को एक शिकायत पत्र सौंपा जिसमें बवाना से आप विधायक जयभगवान उपकार एवं उनके गुंडों द्वारा गरीब जनता को पानी की मांग के लिए जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में निगम में उपनेता जयभगवान यादव, निगम पार्षद श्रीमती अंजु अमन कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी शामिल थे।

योगेन्द्र चंदोलिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मांग की है कि जो वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हमें मिला है उस पर संज्ञान लेते हुए बवाना विधायक जयभगवान उपकार एवं उनके अन्य साथी जो गरीब जनता को जान से मारने की धमकी देते दिख रहे हैं, के खिलाफ F.I R. दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाए।

दिल्ली में पीने के पानी की गंभीर समस्या है जिससे पूरी दिल्ली परेशान है एवं विशेष रुप से समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पानी देने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार की है इसलिए आम जनता अपने स्थानीय विधायक से पानी की गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बवाना के विधायक के पास जब जनता पानी की मांग को लेकर गई तो वे और उनके गुंडे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद हमने उस पूरे घटना क्रम का वीडियो और एक शिकायत पत्र लेकर पूरी घटना को पुलिस उपायुक्त के संज्ञान में दिया है।

चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली में एक ओर पीने का पानी नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायकों की टैंकर माफिया से सांठ गांठ है जिससे कि टैंकर माफिया मनमाने पैसे मांगकर टैंकर दे रहा है और इस प्रकार पानी के लिए जनता से उगाहा गया धन विधायक और टैंकर माफिया के बीच बंट रहा है।

अपनी आर्थिक विवशता के कारण गरीब लोग अपने विधायक कार्यालय में जाकर पानी की टैंकर के लिए विनती कर रहे हैं लेकिन विधायक जयभगवान उपकार और उनके गुंडे खुलेआम लोगों को मारने की धमकी दे रहे हैं।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि जयभगवान उपकार पहले भी लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। इनपर पहले से ही दो-दो केस शाहबाद डेरी में दर्ज है। इनकी आपराधिक छवि एवं प्रवृति के कारण गरीब क्षेत्र के निवासी विधायक के खिलाफ शिकायत करने से डर रहे हैं। विधायक जयभगवान उपकार की टैंकर माफिया के साथ सलिप्तता प्रत्यक्ष है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *