विराट कोहली और रणवीर सिंह हैं ब्रांड गेम में सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटीज

Listen to this article

*विराट कोहली और रणवीर सिंह हैं भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटीज! हालिया रिपोर्ट में दोनो ने पाया टॉप स्थान

साल 2022 से बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ब्रांड्स के लिए एक पॉपुलर चॉइस बन गए हैं, अलग अलग इंडस्ट्रीज का ध्यान अपनी तरफ खीच रहे हैं। बता दें कि वह कई प्रोजेक्ट्स और सफल साझेदारियों में बिजी हैं, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। 2023 की एक हालिया ‘ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023’ से पता चला है कि रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पिछले चार सालों में लगातार बढ़ी है। 2020 से 2023 तक रणवीर सिंह की वैल्यूएशन लगभग दोगुनी हो गई है। दरअसल, उनकी वैल्यूएशन 102.9 मिलियन डॉलर से बढ़कर 203.1 मिलियन डॉलर हो गई है। इस बढ़ोतरी के साथ रणवीर की ब्रांड वैल्यू 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहली बार हुई है।

रणवीर सिंह, जो अपनी कहानी कहने के टैलेंट के लिए जाने जाते हैं, ने ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टिफ़नी एंड कंपनी और ज़ोमैटो जैसे 50 ब्रांडों के साथ साझेदारी की है। उन्होंने इन्वेस्ट करना भी शुरू कर दिया है और अब वह बोट में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखते हैं।

क्रॉल की ‘ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023’ के अनुसार, विराट कोहली 227.9 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ फिर से भारत के सबसे वैल्युड सेलिब्रिटी बन गए हैं। रणवीर सिंह 203.1 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जिससे वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टॉप सेलिब्रिटी बन गए। वहीं, शाहरुख खान 120.7 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कुल मिलाकर, विराट कोहली और रणवीर सिंह अलग अलग फॉर्मेट्स में काफी पॉपुलर हैं। जिनमें रणवीर सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे आगे हैं। उनका पावरफुल और वर्सेटाइल पर्सनालिटी उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रभावशाली बनाता है और यही वजह है कि एक्टर को ब्रांड्स द्वारा विज्ञापन के लिए पसंद किया जाता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *