हिबा नवाब उर्फ ​​झनक, ने स्टार प्लस के शो ‘माटी से बंधी डोर’ में दर्ज कराई अपनी मौजूदगी, ऋतुजा बागवे (वैजू) संग अपने बॉन्ड पर की बात

Listen to this article

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

रणविजय और जया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। कई खास मेहमान भी शादी की रस्मों में शामिल हुए हैं, जिनमें झनक का किरदार निभाने वाली हिबा नवाब भी शामिल हैं। झनक और वैजू ने “आजा नचले” गाने पर डांस किया, जिससे शादी समारोह और भी खास हो गया। उनकी शानदार टीमवर्क ने वाकई सभी को इंप्रेस किया।दर्शकों के लिए इन दोनों को एक साथ डांस करते देखना एक खुशी की बात है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि शो में आगे क्या ड्रामा नजर होने वाला है।

स्टार प्लस के शो झनक की हिबा नवाब उर्फ ​​झनक शेयर करती हैं, “ऋतुजा बागवे (वैजू) के साथ जुड़ना एक कमाल का एक्सपीरियंस था; हमने आजा नचले गाने पर परफॉर्म किया। मैं माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हूँ, और उनके गानों की धुनों पर थिरकना वाकई एक खुशी की बात थी। मुझे शो माटी से बंधी डोर के लिए ऋतुजा बागवे के साथ काम करके बहुत मज़ा आया। चाहे रियल लाइफ हो या रील लाइफ, ऋतुजा और मेरे बीच का रिश्ता बहुत बढ़िया था।”

देखें, ‘माटी से बंधी डोर’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *