Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिजली के नए मीटर कनेक्शन नहीं देने पर लोगों में आक्रोश है। बिजली मीटर कनेक्शन नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से लोगों को बिजली मीटर के नए कनैक्शन पाने को लेकर इधर से उधर घूम रहे हैं। ऐसे में लोगों का भारी आक्रोश है। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा इन दिनों बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिजली पंचायत लगाकर लोगों की समस्या सुन रही है। बताया जाता है कि ये बिजली पंचायत का उद्देश्य के लोगों को बिजली मीटर के नए कनेक्शन तुरंत मिले। इसके लिए आप पीपल्स पार्टी ने क्षेत्र में एक अभियान छेड़ा हुआ है। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स की माँग है। लोगों को तुरंत बिजली के नए कनेक्शन दिए जाने की माँग है। बताया जाता है कि यहाँ बिजली विभाग और DDA विभाग की आपसी तालमेल न होने के चलते लोगों को 1 डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट में भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि बिजली कंपनियां नए कनेक्शन देने पर लोगों से DDA की NOC माँग करती है। लोगों को एन ओ सी भी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते लोगों को बिजली के नए मीटर की लाइन नहीं मिल रही हैं। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना द्वारा आप पीपल्स पार्टी के अभियान को कवर करते हुए स्थानीय लोगों से जब बात करी तो इस पर सुनिए उन्होंने क्या कहा है कि हमारे संवाददाता भी इस रिपोर्ट में

बताया जाता है कि बिजली मीटर कनेक्शन बुराड़ी की लोगों को नहीं मिलना यह एक विकराल समस्या क्षेत्र में बनी हुई है। जिसके चलते अब आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने बिजली पंचायत कर संबंधित विभाग के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *