पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल लगातार जारी है। इस घटना को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कही प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो कहीं धरना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा मे किम्हांस फाउंडेशन के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करी गई । कैंडल मार्च का नेतृत्व डॉक्टर निपेंद्र द्वारा किया गया। बताया जाता है कि ये कैंडल मार्च आदर्श नगर के 100 नंबर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर राजन बाबू रोड से होते हुए क़रीब एक किलोमीटर तक पैदल कैंडल मार्च राजन बाबू रोड के अंत तक पहुँचा। डॉक्टरों की माँग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी और जल्द सजा मिले और इसके साथ ही डॉक्टरों की माँग है थी कि उनके लिए सरकार ऐसा क़ानून लेकर आए जो कि डॉक्टरों को सुरक्षा की गारंटी देता हूँ। विशेषकर महिला डॉक्टरों के लिए सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम हर हस्पताल में अवश्य होने चाहिए। कैंडल मार्च को लेकर किम्हांस फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर निपेंद्र कुमार और उनके साथ मौजूद अन्य कई डॉक्टरों ने अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि मृतक महिला डॉक्टर को जल्द न्याय मिले और दोषियों को फाँसी की सजा हो और साथ ही डॉक्टरों की माँग की थी। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार क़ानून बनाए। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने किम्हांस फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर निपेंद्र कुमार अन्य लोगों से बात करी तो इस पर लोगों की क्या माँग थी आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्याकांड के मामले को सु मोटो यानि स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई करने जा रहा है। इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को होगी टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।







