स्टार प्लस के नये शो में कृतिका सिंह यादव निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार

Listen to this article

*शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रोड्युसर राजेश राम सिंह ही करेंगे नये शो को प्रोड्युस

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं, जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक और नया शो लेकर आ रहा है। इस शो को राजेश राम सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी वजह से दर्शकों में काफी उत्साह है। लोग बड़े बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं कि कौन से एक्टर इस नए शो में बतौर लीड नजर आने वाले हैं। जैसे हमने पहले बताया था कि विजयेंद्र कुमेरिया को शो के मेल लीड के लिए सोचा जा रहा था, अब हमारे पास एक और रोमांचक अपडेट है। एक्ट्रेस कृतिका सिंह यादव को राजेश राम सिंह के आने वाले शो में फीमेल लीड के लिए फाइनल कर लिया गया है। इस खबर ने शो देखने का उत्साह और भी बढ़ा दिया है, और दर्शकों को बहुत खुश और उत्साहित कर दिया है। जैसे उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है, वैसे ही ये नया शो भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में हम सभी इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

राजेश राम सिंह ने पहले तेरी मेरी डोरियां का निर्माण किया है; फिलहाल उनका शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *