Listen to this article

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति (SC) व जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिए गए फैसले के खिलाफ बुधवार को पूरे देश में भारत बंद का ऐलान किया गया। कई दलित संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया, कई राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन किया। इसी कड़ी में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा बुराड़ी में बंद का समर्थन किया है। क़रीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल मार्च निकालकर भारत बंद का समर्थन किया है। आप पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान के नेतृत्व में अमृत बिहार से लेकर बुराड़ी के कांशीराम चौक तक मार्च निकालकर भारत बंद का समर्थन किया। पार्टी के समर्थकों एवं समाज के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश आरक्षण में उप वर्गीकरण के खिलाफ़ अपना रोष प्रकट किया है। पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान विरोध प्रदर्शन के दौरान बुराड़ी के कांशीराम चौराहे की सड़क पर तपती धूप में धरने पर बैठ गए। जिससे रोड पर लंबा जाम लग गया। कांशीराम चौक पर भी लगी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति अध्यक्ष रामबीर चौहान ने माल्यार्पण का रविवार बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि कोर्ट का ये आदेश मंज़ूर नहीं है। सरकार से इस आदेश के ख़िलाफ़ नोटिफिकेशन लाने की माँग करी जा रही है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने आप पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान से बात करी तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि यह रिपोर्ट।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण के जर‍िए अधिक से अध‍िक जाति-समूह के लोगों के उत्थान में मदद मिल सके। इसी के तहत ही अपना आदेश दिया था। दलित समाज के लोगों ने इस आदेश का विरोध कर रहे हैं और सरकार से माँग कर रहे हैं कि इस आदेश के ख़िलाफ़ एक नोटिफिकेशन लाया जाए और इस आदेश को SC और ST के लोगों को मंज़ूर नहीं है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *