Listen to this article

देश और विदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कई जगहों पर तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाना आरंभ हो चुका है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर स्कूलों में भी मनाया गया है। कई सामाजिक संस्थाएं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के जहांगीरपुरी ए ब्लॉक में स्थित खन्ना पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण राधा की वेशभूषा में आए बच्चों ने नाटक मंच पेश किया और बच्चों द्वारा कृष्ण और राधा की भूमिका निभाई। खन्ना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कृष्ण राधा की वेशभूषा में लोगों का मन मोह लिया। आपको बता दें कि जहांगीरपुरी ए ब्लॉक में स्थित खन्ना पब्लिक स्कूल के द्वारा नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा यहाँ पर हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। जिससे यहाँ के अभिभावकों में काफ़ी ख़ुशी देखने को मिलती है कि उनके बच्चे इस अलग अलग त्यौहारों पर वेशभूषा डालने का तो अवसर मिलता है। इसके साथ हो उन्हें इस कला को भी निभाने का अवसर मिलता है। अभी हाल में ही देश का 75वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व और रक्षाबंधन का त्योहार स्कूल द्वारा धूमधाम से मनाया गया था और अब श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खन्ना पब्लिक स्कूल द्वारा मनाया गया। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस रिपोर्ट में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण राधा की वेशभूषा पहनकर आये बच्चों की कुछ तस्वीरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *