Listen to this article

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को देश और विदेश में धूम धाम से मनाई गई। दिल्ली के भी सभी मंदिर भी सजे हुए थे। रोशनी से मंदिर पूरी तरह से जगमगा रहे थे। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। इसी कड़ी में दिल्ली के बुराड़ी कौशिक एनक्लेव ए ब्लॉक की जय गौरव सोसाइटी में स्थित ने श्री गौरी लक्ष्मी माता मंदिर एवं सामुदायिक केंद्र का दूसरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। श्री गौरी लक्ष्मी माता मंदिर एवं सामुदायिक केंद्र के चेयरमैन महेश कुमार ठेकेदार और उनकी धर्म पत्नी ने पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को माथा टेककर जन्माष्टमी का महोत्सव भक्तजनों के साथ धूमधाम से मनाया। बताया जाता है कि मंदिर के निर्माण तीन वर्ष होने जा रहे हैं। भक्तजनों की यहाँ हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जिससे यहाँ पर भक्तजनों की हर दिन वृद्धि हो रही है। श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के महोत्सव पर भी भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौक़े पर भजन संध्या और भगवान श्रीकृष्ण, राधा और सुदामा की सुंदर झांकियों भी प्रस्तुत कर ली गई। यहाँ आए भक्तजनों का मन मोह। भक्तजनों ने झांकियां का लुफ्त उठाते हुए ख़ुद भी नाचने झूमने लगे। सबसे अच्छी और हृदय को छूने वाली झांकी श्री कृष्ण और सुदामा का मिलन देखते ही बन रही थे। यहाँ पर आए भक्तजनों का इन झांकियों ने मन मोह लिया। श्रीकृष्ण के भगत की भक्ति में पूरे तरह डूबे हुए थे।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि श्री गौरी माता लक्ष्मी मंदिर में भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ी थी। भगत जनों में काफ़ी जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था और वह भी झूमते नज़र आ रहे थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने श्री गौरी लक्ष्मी माता मंदिर और सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष महेश कुमार ठेकेदार से विशेष बातचीत कर मंदिर की विशेषता के बारे में जानने का प्रयास किया। आइए सुनते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि श्री गौरी लक्ष्मी माता मंदिर और सामुदायिक केंद्र को निर्माण हुए तीन वर्ष होने जा रहे हैं। मंदिर के निर्माण में माता के भगत एवं मंदिर एवं सामुदायिक केंद्र के चेयरमैन महेश कुमार ठेकेदार के अथक प्रयासों से पूरे तन मन और धन के साथ में जुटे हुए हैं। जिसका नतीजा यहाँ पर भगतों की आए दिन वृद्धि देखने को मिल रही है और समय समय पर धार्मिक महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *