Listen to this article

पाँच फ़रवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार क्षेत्र में पद यात्रा कर लोगों से जनसंपर्क जारी रखे हुए हैं। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उम्मीदवार सोनू कौशिक ने मंगलवार को दयानंद एन्क्लेव में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर अपने लिए वोट की अपील करी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोनू कौशिक घर घर जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्ज़ बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई समस्याओं को उठाते रहे है। पार्टी ने इस बार बुराड़ी से मज़बूत उम्मीदवार क्षेत्र में उतारा है। इसकी वजह ये है की एक तो सोनू कौशिक स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और दूसरा वह एक प्रसिद्ध भजन गायक भी हैं। वह लोग की बात को आराम से सुनते हैं। इस पद यात्रा के दौरान मौक़े पर जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने विशेष बात कर सोनू कौशिक से उनके चुनावी प्रचार को लेकर जानने का प्रयास किया कि उनकी पार्टी के क्या मुद्दे हैं। क्षेत्र में पद यात्रा को लेकर किस तरह का रुझान है। उन्होंने बताया क्षेत्रीय लोग समस्याओं से काफ़ी परेशान हैं। उन्होंने दावा करते हुए अपना नामांकन भरने का अनुभव भी शेयर करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और जब पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान से बात कर पूरे घटनाक्रम लेकर जानकारी दी तो श्री चौहान के हस्तक्षेप के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात करी। उसके बाद उनके नामांकन को स्वीकार किया गया। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता से बातचीत के दौरान सोनू कोशिश ने क्या दावे किये, किस पर और क्या आरोप लगाए क्षेत्र में पद यात्रा के दौरान उनका क्या है अनुभव रहा देखिए इस विशेष रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *