Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी के समर्थन में बुराड़ी के तकिया चौक पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय थे। बता दें कि अजय राय वही कांग्रेस के नेता है। जिन्हेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। जैसे ही मुख्य अतिथी जनसभा में पहुँचे मंगेश त्यागी के समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं मंच पर फूल मालाओं के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने श्री राय का स्वागत किया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए बुराड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार ने क्षेत्रीय विधायक पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए एक लंबा चौड़ा उदाहरण पेश करते हुए श्री त्यागी ने कहा कि बुराड़ी में ऐसी कई जगहों पर सीवर डाले जा रहे हैं यहाँ न तो उनका कोई लाभ है और न ही कोई पानी की निकासी की व्यवस्था है। जनसभा में मुख्य अतिथि अजय राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बार लोक सभा के चुनावों में सात राउंड तक पीछे रखा और क़रीब डेढ़ लाख तक के ही मार्जन पर समेट के रख दिया। पहले प्रधानमंत्री का जीत का मार्जन 4, लाख 70 हज़ार होता था जो कि इस बार उनके प्रयासों से डेढ़ लाख में ही सिमटकर रह गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट मैं मुख्य अतिथि अजय राय और कांग्रेस उम्मीदवार मंगेश त्यागी ने जनसभा में संबोधन के दौरान क्या कहा। देखिए हमारी संवाददाता कि यह रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *