Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी के समर्थन में मुकुंदपुर रोड पार कांग्रेस के द्वारा विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यहाँ पर सैकड़ों लोगों ने इस जनसभा में शिरकत करी, समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे थे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। अपने संबोधन से पहले श्री खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस के द्वारा जारी घोषणा पत्र में दिल्लीवासियों के साथ वादा कर पाँच गारंटियाँ जो वादे किए हैं उन पांचों ग्रंथियों को AK कांग्रेस अध्यक्ष का अर्जुन खड़गे ने हमें उन्होंने कहा कि देश हमने बनाया और भाजपा वाले देश को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में कुछ नहीं किया आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने झूठ ही फैलाया इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यमुना साफ़ करने की दोनों पार्टियों की ज़िम्मेदारी थी। लेकिन यमुना साफ़ नहीं हो पाई। श्री खड़गे ने अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े नज़र आ रहे हैं। श्री खड़गे ने कोड़े के पहाड़ की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि यहाँ पर कूड़े का पहाड़ दिख रहा है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरे के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता कि यह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *