जहाँ अन्य राजनीतिक दल सत्ता में आने पर जैसटेशन पीरियड मांगते हैं वहीं भाजपा सरकार ने जीत के 3 महीने से कम में दिल्ली स्कूल एजुकेशन विधेयक 2025, आयुष्मान भारत कार्ड एवं महिला सम्मान राशि निर्णय लेकर इतिहास रच दिया है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*पहले कांग्रेस फिर अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा माफिया से सांठ-गांठ के चलते फीस नियंत्रण नियमों को कानून का रूप देने से बचते रहे पर आज भाजपा सरकार ने जन आकांक्षाओं की पूर्ति की है – वीरेन्द्र सचदेवा

*भाजपा सरकार एक लक्ष्य रहेगा की दो साल में यह सुनिश्चित हो की दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को विज्ञान एवं कॉमर्स पढ़ने का अवसर मिले – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जहाँ अन्य राजनीतिक दल सत्ता में आने पर जैसटेशन पीरियड मांगते हैं वहीं दिल्ली वालों ने 8 फरवरी को भाजपा को चुना और भाजपा सरकार ने जीत के 3 महीने से कम में दिल्ली स्कूल एजुकेशन विधेयक 2025, आयुष्मान भारत कार्ड एवं महिला सम्मान राशि निर्णय लेकर इतिहास रच दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की गत 25 साल से दिल्ली वाले स्कूल फीस पर नियंत्रण के लिए कानून चाहते थे पर पहले कांग्रेस फिर अरविंद केजरीवाल सरकार ने शिक्षा सुधार के खोखले दावे एवं घोषणाएं तो की पर शिक्षा माफिया से सांठ-गांठ के चलते फीस नियंत्रण नियमों को कानून का रूप देने से बचते रहे पर आज भाजपा सरकार ने जन आकांक्षाओं की पूर्ति की है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की गत सप्ताह दिल्ली सरकार ने स्कूलों के प्रशासन से राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म करते हुए एस.एम.सी. भंग की थीं और अब भाजपा सरकार एक लक्ष्य रहेगा की दो साल में यह सुनिश्चित हो की दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को विज्ञान एवं कॉमर्स पढ़ने का अवसर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *