Listen to this article

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई संस्थाएं काम कर रही है। इसी कड़ी में सिटी एड फ़ाउंडेशन के द्वारा प्रेरणा एक नारी दी पहचान समारोह का आयोजन शनिवार को दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित में maple Banquet हाल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद थे। समारोह में कई गण्यमान्य महिलाओं को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कई कॉलेज के प्रिंसिपल भी शामिल हुए उनको भी समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन देविंदर सिंह साहनी ने बताया कि संस्थान पिछले कई वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य कार्य कर रही है। इसके साथ ही इस बार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक समिट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद के द्वारा एक मैगज़ीन का भी विमोचन किया गया जिसमें महिलाओं की कामयाबी की कहानियाँ प्रकाशित करी जाएंगे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में संस्था के अध्यक्ष एवं समारोह में आयी महिला एवं अतिथियों ने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *