केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने नई दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा कर विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की

Listen to this article


केंद्रीय
गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने आज नईदिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा कर विभिन्नविषयों पर अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। बैठक मेंकेंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दोषसिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्‍ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिये। श्रीशाह ने यह भी कहा कि गंभीर प्रकृति के चिंहित अपराधों में पुलिसद्वारा चार्जशीट को लीगल वैटिंग (Vetting) के पश्‍चात ही दायरकिया जाए। गृह मंत्री ने कहा कि निगरानी (surveillance) अपराध को रोकने व इसकी जांच में पुलिसिंग का प्रमुख अंगहै,इसलिए दिल्‍ली में सिविल प्रशासन, पुलिस द्वारा लगाये गएकैमरों के साथ ही सार्वजानिक स्थलों जैसे एयरपोर्ट, रेलवेस्‍टेशन, बस स्‍टैण्‍ड, बाजार, RWAs द्वारा लगाये गए CCTVकैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा (Integrate) जाए।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें सरकार ड्रग्स के अभिशाप से देश को मुक्त करने के लिएसंकल्परत है इसलिए दिल्‍ली में नार्कोटिक्‍स के ऊपर नकेलकसने के लिए विस्‍तृत कार्य–योजना तैयार की गई है। उन्होनेकहा कि दिल्ली/एन.सी.आर व समीप के राज्यों में सक्रिय मल्‍टी स्‍टेट क्रिमिनल गैंग्स पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई है।बैठक में भारत में आयोजित होने वाले जी-20 सम्‍मेलन की सुरक्षापर गहन चर्चा की गई। केन्द्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि गृहमंत्रालय की एक टीम द्वारा सुरक्षा अध्‍ययन के लिए कुछ ऐसेदेशों का दौरा किया जाये जहां जी-20 सम्‍मेलन का सफलआयोजन हो चुका है।

गृह मंत्री ने कहा कि महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों कीसुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री शाह ने इन्हें सुरक्षितवातावरण देने के प्रयासों को और अधिक प्रोफेशनल वसंवेदनशील अप्रोच के साथ गति देने के निर्देश दिए। उन्होने कहाकि आम जन की सुरक्षा के साथ ही उनकी सुविधा भी दिल्लीपुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए ट्रैफिक के परंपरागतहॉट–स्‍पॉट जहां अत्‍यधिक जाम की स्थिति देखी जाती है उन्‍हेंचिन्हित कर उनके इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर व सिग्‍नलिंग (infrastructureand signaling) तक की पूर्ण रणनीति पर विचार हो और इनहॉट–स्‍पॉट पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिएवैकल्पिक कार्य–योजना बनाई जाये।

बैठक में दिल्‍ली पुलिस द्वारा किए जा रहे पुलिसिंग के कार्यो परचर्चा करते हुए संवेदनशील पुलिसिंग, अपराधों की वैज्ञानिक एवंप्रोफेशनल इन्वेस्टीगेशन, मानव संसाधन प्रबंधन, कानून एवंन्‍याय व्‍यवस्‍था प्रबंधन, साइबर क्राइम, प्रशिक्षण, भावीचुनौतियों, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सामुदायिक पुलिसिंग, लोकशिकायत प्रबंधन प्रणाली, पुलिस कर्मियों के कल्‍याण आदि कीगहन समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने कहा कि शिकायतों कासमय से निस्तारण और ऑनलाइन शिकायत के क्रम मेंशिकायतकर्ता को उसकी लंबित शिकायत के बारे मेंजानकारी देने की सुविधा उपलब्ध करवानी जानी चाहिए।

श्री अमित शाह ने पुलिस कर्मियों की फिटनेस औरपुलिस थानों के समय पर निरीक्षण पर भी ध्यान देने कीआवश्यकता बताई। उन्होंने बेहतर फिटनेस सुनिश्चित करनेके लिए दैनिक फिटनेस शेड्यूल का पालन और पुलिसबल में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए समयसमय पर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य जाँच करने पर भीबल दिया। गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा कियेजा रहे मानवीय कार्यों को जनसामान्य तक पहुँचाने केलिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए।इसी कड़ी में पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणाबदलने के लिए पुलिस कांस्टेबलों को स्कूली बच्चों केसाथ समय बिताना चाहिए। साथ ही स्कूली बच्चों कोपुलिस थाने का दौरा कराया जाए और पुलिस द्वारासामुदायिक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए।उन्होंने कहा कि समाज में पुलिस की भूमिका और पुलिससे संपर्क करने के माध्यम बारे में भी स्कूली बच्चों कोजानकारी दी जानी चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कॉमनवेल्‍थ गेम (CWG), वर्ल्ड पुलिसफायर गेम्स सहित अन्य खेलों में पदक जीतने वाले 19 पुलिसकर्मियों और पुलिस वार्ड्स को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।