*सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साथ ही ट्रॉमा सेंटर की नई बिल्डिंग में चल रहे कार्य का लिया जायज़ा
*केजरीवाल सरकार नॉर्थ वैस्ट दिल्ली के लोगों को जल्द देगी नए अस्पताल की सौगात, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के साथ बन रही ट्रॉमा सेंटर की नई बिल्डिंग का कार्य जल्द होगा पूरा- सौरभ भारद्वाज
*नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य में देरी को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ठेकेदार को लगाई फटकार, तय समय सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश
*मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुनिश्चित किया कि अस्पताल में कोई दलाल मरीजों से वसूली तो नहीं कर रहा, इसे लेकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की
*अस्पताल की सेवाओं से संतुष्ट दिखे मरीज, लोगों ने बताया कि किसी प्रकार की कोई रिश्वत अपना काम करवाने के लिए नहीं देनी पड़ती, सभी दवाइयाँ अस्पताल से मुफ्त मिलती हैं
*जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सौरभ भारद्वाज
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज सोमवार को मंगोलपुरी में स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल सरकार नॉर्थ वैस्ट दिल्ली के लोगों को जल्द नए ट्रॉमा सेंटर की सौगात देगी। अस्पताल में बन रहे नए ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेशानुसार इस ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है I उन्होंने बताया कि य़ह ट्रॉमा सेंटर भारत का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर बनने वाला है, इस ट्रॉमा सेंटर में 662 बेड की क्षमता के साथ सभी वह सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो आपातकालीन स्थिति में किसी मरीज को आवश्यक होती हैं I वहीं, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य मंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को सभी अव्यवस्थाओं को दूर कर मरीजों को किफायती और गुणावत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मरीजों की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के अधार पर इलाज दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी विभाग, पर्चा बनवाने की लाइन और आईसीयू सहित संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। हालांकि, मरीज अस्पताल की सेवाओं से संतुष्ट दिखे। किसी मरीज या तीमारदार ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुनिश्चित किया कि अस्पताल में कोई दलाल मरीजों से वसूली तो नहीं कर रहा, इसे लेकर निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पर्चा बनाने की लाइन में लगे लोगों और अस्पताल में एडमिट मरीजों से बातचीत की। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे दावों की हकीकत जानी। यहां इलाज के लिए आए लोगों को बताया कि अगर कोई व्यक्ति अस्पताल में उन्हें भ्रमित करें या उनसे आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश करें तो इसकी जानकारी तुरंत अस्पताल प्रशासन को दी जाए, ताकि उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार संस्थान को इसके विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़ला ने माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज को अवगत कराया कि निर्माण कार्य अपनी समय सीमा के हिसाब से बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ठेकेदार को फटकार लगाई और जल्द से जल्द एवं तय समय सीमा में इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए I इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर की नई बिल्डिंग बन जाने के पश्चात इस क्षेत्र में और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को इसका फायदा होगा I दिल्ली में ट्रॉमा सेंटर की मात्रा बहुत अधिक न होने के कारण अक्सर किसी दुर्घटना के पश्चात लोगों को क्षेत्र से बहुत दूर किसी ट्रॉमा सेंटर में मरीज को ले जाना पड़ता है, ऐसी स्थिति में तुरंत उपचार न मिलने से मरीज की मृत्यु की अधिक संभावना बनी रहती है I उन्होंने बताया कि यह नया ट्रॉमा सेंटर 662 बेड की क्षमता के साथ-साथ सभी आधुनिक और नवीनतम सुविधाओं से परिपूर्ण होगा I इस ट्रामा सेंटर के बन जाने के पश्चात आसपास के क्षेत्रों में किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत वह उपचार मुहैया कराया जा सकेगा, जिसकी उसे तुरंत आवश्यकता होती है I
इस नए ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी हॉल समेत विभिन्न डायग्नोस्टिक सुविधाएं जनता को मिलेगी। नॉर्थ वैस्ट दिल्ली के लोगों को केजरीवाल सरकार जल्द ही इस नए अस्पताल की सौगात देगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान मंगोल पुरी से विधायक राखी बिड़ला भी मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ अस्पताल में मौजूद रहीं I विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज जी के प्रयासों से नॉर्थ वैस्ट दिल्ली के लोगों को एक बड़ा अस्पताल मिलने वाला है। अस्पताल का कार्य पूरा होते ही यहां लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


