• गुजरात में आगामी शाखा कार्यालय न केवल डिजिटल नवाचार के लिए एक हब प्रदान करेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा
दिल्ली स्थित उद्योग अग्रणी वेबक्लिक्स वेबसाइट डेवलपमेंट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और डिजिटल मीडिया मार्केटिंग में, अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों के माध्यम से व्यवसायों में बदलाव के एक उल्लेखनीय दशक का जश्न मना रहा है। अब, डिजिटल रूप से सशक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वेबक्लिक्स गुजरात में अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रहा है। पिछले दस वर्षों में, वेबक्लिक्स ने सभी आकार के व्यवसायों के लिए एक प्रर्वतक और एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी प्रतिष्ठा मजबूत की है।
उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और क्लाईंट सेंटरीक एप्रोच ने इसे न केवल दिल्ली एनसीआर में बल्कि पूरे भारत में डेडिकेटेड क्लाइंट्स अर्जित किया है। कंपनी महानगरीय केंद्रों और छोटे शहरों दोनों में शीर्ष पायदान की सेवाएं देने में गर्व महसूस करती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि डिजिटल सशक्तिकरण की कोई भौगोलिक सीमा नहीं है।
विस्तार योजनाओं पर वेबक्लिक्स के संस्थापक, प्रवीण दुबे ने कहा, “गुजरात में हमारे व्यवसाय के बढ़ने की जबरदस्त संभावनाएं हैं। वेबक्लिक्स, इस क्षेत्र में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और बेहतर समर्थन तथा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा। इससे परिचालन लागत में कटौती होगी और गुजरात के व्यवसायों के लिए किफायती कीमतों पर अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।”
गुजरात में पहले से ही कई प्रतिष्ठित क्लाइंट्स के साथ, वेबक्लिक्स इस राज्य में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए उत्साहित है। वेबक्लिक्स सूरत, राजकोट, वडोदरा और जामनगर सहित कई फोकस क्षेत्रों में अपना नेटवर्क बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी की विस्तार योजनाएं भी ग्राहकों की बदलती जरूरतों का जवाब हैं। ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के साथ, कंपनियों को वहीं मौजूद रहने की जरूरत है जहां उनके क्लाईंट हैं।
गुजरात में आगामी शाखा कार्यालय न केवल डिजिटल नवाचार के लिए एक हब प्रदान करेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।


