यह चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण की स्थिति में सुधार का दावा कर रहे हैं, जबकि हर दिल्लीवासी या तो खांस रहा है या सिरदर्द और आंखों में जलन की शिकायत कर रहा है – वीरेंद्र सचदेवा

Listen to this article

*प्रदूषण पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को गोपाल राय का पत्र दिल्ली में प्रदूषण को खराब करने वाली दिल्ली सरकार को जवाबदेही से बचाने का प्रयास है– दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*गोपाल राय को बताना चाहिए कि प्रदूषण पर दिल्ली और पंजाब सरकार ने कब कोई संयुक्त बैठक की, जबकि पंजाब और दिल्ली दोनों में आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं– वीरेंद्र सचदेवा

*अब समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाकर दिल्ली और पंजाब दोनों के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें– दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण की स्थिति में सुधार का दावा कर रहे हैं, जबकि हर दिल्लीवासी या तो खांसी से त्रस्त है या सिरदर्द और आंखों में जलन की शिकायत कर रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह देखकर आश्चर्य होता है कि गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को खराब करने वाली दिल्ली सरकार की जवाबदेही से बचाने का प्रयास करते हुऐ प्रदूषण पर उत्तरी राज्यों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

कल ही मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण की खराब स्थिति में पड़ोसी राज्यों में फसल अवशेष जलाने का 69 फीसदी योगदान है। नासा की सैटेलाइट तस्वीरों समेत हर दूसरी एजेंसी से पता चला है कि फसल अवशेष जलाने में पंजाब का योगदान सबसे ज्यादा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखने से पहले दिल्ली के मंत्री गोपाल राय को यह बताना चाहिए कि प्रदूषण पर दिल्ली और पंजाब सरकार ने कब कोई संयुक्त बैठक की, जबकि पंजाब और दिल्ली दोनों में आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं।

सचदेवा ने कहा कि अब समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के किसानों को मुआवजा और तकनीकी सहायता देकर फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाकर दिल्ली और पंजाब दोनों के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *