*केजरीवाल सरकार को उम्मीद है कि अधिकारी उनके गैरकानूनी आदेशों को स्वीकार करेंगे और भ्रष्टाचार को अनुमति करेंगे जैसा कि वे 2015 से 2021 के बीच करवाने में कामयाब रहे — वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं सुश्री आतिशी कोई प्रशासनिक कार्य नहीं कर रहे हैं और केवल अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों का बचाव करने वाली प्रवक्ता बन गये हैं।
सचदेवा ने कहा है कि मंत्री सौरभ भारद्वाज का यह आरोप कि दिल्ली सरकार के अधिकारी केंद्र सरकार के दबाव में काम नही कर रहे हैं, केंद्र सरकार के खिलाफ उनके हर दिन के बयानों का एक हिस्सा मात्र है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल सरकार उम्मीद करती है कि अधिकारी उनके गैरकानूनी आदेशों को स्वीकार करेंगे और भ्रष्टाचार को अनुमति देंगे जैसा कि वे 2015 से 2021 के बीच करवाने में कामयाब रहे।
केजरीवाल सरकार के घोटालों और अन्य भ्रष्टाचार कार्यों के खुलासे के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था एवं तय नियमों और विनियमों के अनुसार प्रशासन कार्य करना चाहते हैं जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों को रास नहीं आता और इसलिए वे अधिकारियों पर आरोप लगाते रहते हैं की केंद्र या उपराज्यपाल के दबाव में काम ना करने का।



